दिल्ली कैपिटल्स को छोड़ने के बाद अब इस टीम के हेड कोच बने रिकी पोंटिंग

दिल्ली कैपिटल्स को छोड़ने के बाद अब इस टीम के हेड कोच बने रिकी पोंटिंग

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाजों में शुमार रिकी पोंटिंग को पंजाब किंग्स ने नया मुख्य कोच नियुक्त किया है। बुधवार को पंजाब किंग्स ने इसका एलान किया। अब पंजाब की टीम आईपीएल 2025 में एक नए कोच के साथ उतरेगी। पोंटिंग आईपीएल 2024 तक दिल्ली कैपिटल्स के कोच रहे थे। दो महीने पहले ही पोंटिंग ने दिल्ली का साथ छोड़ा था और अब उन्हें पंजाब ने अपने साथ जोड़ लिया। पोंटिंग सात सीजन तक दिल्ली कैपिटल्स के कोच रहे। उनकी देखरेख में दिल्ली की टीम 2020 आईपीएल में फाइनल तक पहुंची थी।