नहर में मिला महिला और युवक का शव, एक दिन पहले घर से हुए थे गायब

नहर में मिला महिला और युवक का शव, एक दिन पहले घर से हुए थे गायब
शहर के समीप से गुजर रही भाखड़ा सिंचाई प्रणाली की सार्दुल ब्रांच नहर में डूबने से एक महिला व युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। तलाश में जुटी पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों के शव नहर से बरामद किए हैं। दोनों के हाथ रस्सी से बंधे हुए मिले हैं। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा हैं। महिला और युवक शुक्रवार से घर से गायब थे। मामला हनुमानगढ़ जिले के संगरिया थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने शवों को संगरिया के गवर्नमेंट की मोर्चरी में रखवाया है। मृतकों की पहचान शरीफा और विनोद कुमार के रूप में हुई है। ये दोनों शुक्रवार से अपने घर से गायब थे। जानकारी के अनुसार दोनों के गायब होने की रिपोर्ट परिजनों ने थाने में दी थी। रिपोर्ट मिलने पर पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। इस बीच सूचना मिली कि सार्दुल ब्रांच के भगतपुरा पुल से थोड़ा आगे नहर किनारे कुछ सामान पड़ा है। पुलिस ने मौके पर जाकर पड़ताल की तो नहर किनारे चप्पल, चुन्नी, मोबाइल व डोलू पड़े मिले।