खाजूवाला भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष पद पर अमित ज्याणी को किया मनोनीत

खाजूवाला, भारतीय जनता युवा मोर्चा देहात बीकानेर जिलाध्यक्ष जसराज सिंवर ने खाजूवाला मंडल अध्यक्ष पद पर अमित ज्याणी की नियुक्ति की है।
जिलाध्यक्ष देहात बीकानेर जसराज सिंवर ने पत्र जारी कर बताया कि प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हिमांशु शर्मा के निर्देशानुसार भाजपा देहात बीकानेर जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी से परामर्श करके खाजूवाला विधानसभा के भाजयुमो खाजूवाला मंडल अध्यक्ष पद पर अमित ज्याणी को मनोनीत किया गया है।