छतरगढ़, थाना क्षेत्र में सात वर्षीय बालिका से बलात्कार करने के प्रयास के आरोपी पुजारी को छतरगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज होने के बाद बारह घंटे में गुरुवार सुबह को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी जयकुमार भादू के नेतृत्व में सिपाही बिट्टू बिश्रोई,रविन्द्र कुमार, कृष्णलाल, पंकज व शीरासिंह ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए कई जगह दबिश दी और गुरुवार अलसुबह आरोपी को क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को शुक्रवार को बीकानेर न्यायालय में पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि सात वर्षीय बालिका बुधवार को स्कूल की छुट्टी के बाद शाम सात बजे तक घर नहीं लौटी। तब परिजनों ने तलाश शुरू की। बालिका की मां एक मंदिर के पास पहुंची तो बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। उसने झरोखे से झांक कर देखा तो मंदिर पुजारी अणतुराम जाट बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा था। आरोपी को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भाग गया। इस पर मामला दर्ज कराया था।