सामरदा व 8 केवाईडी से अध्यक्ष उपाध्यक्ष बने निर्वरोध 20 बीडी में मुकाबला रोचक

खाजूवाला, ग्राम सेवा सहकारी समितियों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के चुनाव हुए। जिसमें सामरदा से भगीरथ ज्याणी निर्वरोध अध्यक्ष चुने गये। 8 केवाईडी से परमजीत सिंह मान निर्वरोध अध्यक्ष चुने गये। ग्राम सेवा सहकारी समिति 20 बीडी में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर मुकाबला रोचक रहा। चुने गये 12 सदस्य दो धड़ो में बंटने के कारण अध्यक्ष पद पर शेलेन्द्र बाना व विनोद गोदारा को बराबर 6-6 मत मिले। जिसमें शेलेन्द्र बाना लॉटरी से विजयी घोषित हुए। उपाध्यक्ष पद के लिये उदयपाल व गुरदयालसिंह को भी बराबर मत मिलने पर उदयपाल लॉटरी से विजेता घोषित हुए। ग्राम सेवा सहकारी समिति सामरदा से मुख्तियार मलिक निर्वरोध उपाध्यक्ष चुने गये। 8 केवाईडी से साबिर खान निर्वरोध उपाध्यक्ष चुने गये।