बीकानेर: तालाब में मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

post 699 (1)

बीकानेर। करमीसर क्षेत्र स्थित मुंधड़ा तालाब में रविवार दोपहर एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और सामाजिक संस्थाओं की टीम मौके पर पहुंची तथा शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी पहुँचाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब 11:45 बजे मुंधड़ा तालाब में एक युवक के मृत अवस्था में होने की सूचना मिली। मृतक की पहचान कालूराम (36) पुत्र भैराराम, निवासी करमीसर, बीकानेर के रूप में हुई है।

सूचना पर खिदमतगार खादिम सोसायटी एवं असहाय सेवा संस्थान के सदस्य हाजी नसीम, सोएब भाई और राजकुमार खड़गावत एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। वंही नयाशहर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पुलिस की निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकीय परीक्षण के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया। फिलहाल युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।