बीकानेर: सट्टा करते पकड़े गए 12 आरोपियों को जेल भेजा, मुख्य सटोरिया रिमांड पर

बीकानेर: सट्टा करते पकड़े गए 12 आरोपियों को जेल भेजा, मुख्य सटोरिया रिमांड पर
नोखा। स्थानीय पुलिस की ओर से सट्टा सिंडिकेट के खिलाफ की गई बड़ी कार्रवाई में गिरफ्तार 13 आरोपियों में से 12 को गुरुवार को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया। वहीं मुख्य सटोरिया फतेह मोहम्मद को एक दिन के रिमांड पर लिया है। सीओ जरनैल सिंह के सुपरविजन में पुलिस ने बुधवार शाम बस स्टैंड के पास तीन मंजिला मकान पर छापा मारकर सट्टा खेलते और खिलाते हुए 13 लोगों को दबोचा था। पुलिस ने मौके से करीब 17 हजार रुपए नकद भी बरामद किए।
थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि मुख्य आरोपी फतेह मोहम्मद से सिंडिकेट से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है। गुरुवार को अन्य 12 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां पुलिस द्वारा बीएनएस की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज करने के कारण सभी की जमानत अर्जी खारिज कर दी। इसके बाद पुलिस ने सभी को एक साथ जेल भेज दिया। बीकानेर एसपी मृदुल कच्छावा के ऑपरेशन नीलकंठ के तहत हुई इस सख्त कार्रवाई के बाद कस्बे के सट्टा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।