R खबर, शादी समारोह के दौरान कुए के ऊपर बनी जाली पर बैठकर रसम कर रही थी। महिलाएं रसम के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं वह बच्चियां कुएं पर बने स्लैप पर जाकर खड़े हो गए अचानक स्लैब टूट गया और महिलाएं कुएं में गिर गई।
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में बुधवार रात हल्दी रस्म के दौरान एक भयानक हादसा हो गया। जिस हादसे में 13 जनो की मौत होने की पुष्टि हुई है। मरने वालों में महिलाएं एवं बच्चियां शामिल थी। जानकारी के मुताबिक गांव में शादी का समारोह चल रहा था। इसी दौरान कुछ महिलाएं कुएं की जाली पर बैठकर पूजा कर रही थी, तभी जाली टूट गई और तेज आवाज के साथ उसमे गिर गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मोके पर पहुंचे व गांव के लोगों की मदद की, महिलाओं को बाहर निकालना शुरु किया।
हादसे के बाद गांव के युवक ने पुलिस को कॉल करने के साथ एंबुलेंस को कॉल किया। लेकिन एंबुलेंस मदद के लिए नहीं पहुंची। 10 लोगों ने समय–समय पर एंबुलेंस को फोन किए लेकिन एंबुलेंस मदद के लिए नहीं पहुंची। घटनास्थल पर हालात गंभीर देखते हुए कुछ नौजवानों ने कुएं में रस्सी से उतरकर महिलाओं एवं बच्चियों को बाहर निकालना शुरु किया। इसके बाद पुलिस ने भी महिलाओं व बच्चियों को बाहर निकालने में उनकी मदद की।
हादसे में घायल सभी को पुलिस एवं निजी गाड़ियों से अस्पताल तक पहुंचाया गया। अस्पताल की दूरी 3 किलोमीटर थी लेकिन एंबुलेंस नहीं आ पाई।
इस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल बचाव व राहत कार्य संचालित करने तथा घायल लोगों का समुचित उपचार करवाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जाहिर करते हुए ट्वीट किया है कि हादसे में घायल हुए सभी को 50,000 प्रति व्यक्ति एवं 2 लाख प्रति व्यक्ति जिन्होंने अपनी जान गवाई है, उन्हें देने की घोषणा की है।
शादी समारोह में 13 जनो की मौत, मरने वालों में महिलाएं और बच्चियां शामिल, पीएम मोदी ने मुआवजे का ऐलान किया
